वर्क संस्था की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। संस्था की टीम ने प्रभावित लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री, पीने का पानी और प्राथमिक उपचार से जुड़ी वस्तुएं बांटीं। संस्था की ओर से 150 सैनिटरी पैड, 100 पैकेट पोहा, 200 बोतल पानी, 60 मोमबत्तियां, माचिस, ओआरएस, सैनिटाइजर, बीटाडीन, रुई-पट्टी और चायपत्ती के 70 पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान रुबीना, शबीना, दरख्शा, रेशमा, आदिल, आसिफ, जुबैर, मुअज्जम और इरशाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।