धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार और डीसीपी ने पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ हजरतगंज बाजार में पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने बाजार की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था परखी। व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी जाने।