लखनऊ के परिवर्तन चौक पर संविधान दिवस के मौके पर भाकपा माले और अन्य संगठनों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी हाथों में ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’ और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। उन्होंने मताधिकार और संविधान की रक्षा की मांग उठाई।