पंचायत सहायकों का वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर ईको गार्डन में प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने पहुंचकर पंचायत सहायकों को संबोधित किया। उन्होंने उनकी मांगों का समर्थन करते हुए समस्याओं के समाधान की बात कही। प्रदर्शनकारी पंचायत सहायक वेतन बढ़ाने समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में पंचायत सहायक मौजूद रहे। वक्ताओं ने सरकार से पंचायत सहायकों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेने की अपील की। प्रदर्शन के चलते ईको गार्डन परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा।