मिशन शक्ति 6.0 के तहत सोमवार शाम टेढ़ी पुलिया चौराहे से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। रैली भूतनाथ चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा, एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट, एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय, विकासनगर, गुडंबा, इंदिरा नगर व गाजीपुर थानों के प्रभारी व महिला व पुरुष आरक्षी भी मौजूद रहे।