महफ़िल ए टिकैत राय के तीसरे संस्करण का आयोजन सोमवार को हजरतगंज स्थित एक निजी क्लब में हुआ। कार्यक्रम में लेखक ऋषि मिश्र की पुस्तक चौपटगंज पर चर्चा हुई, इसके बाद ज्ञानेंद्र शुक्ला ने खस्ता कचौड़ी और अपना लखनऊ पर विचार रखे। महफ़िल ए टिकैत राय में लखनऊ की तहजीब, खान पान और राजनीतिक महत्ता पर चर्चा हुई।