तेज बारिश के दौरान कमांड हॉस्पिटल के पास सड़क पर एक पेड़ गिर गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने पेड़ को हटाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद बुलडोजर मंगवाया गया और उसकी मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया गया। पेड़ हटने के बाद मार्ग पर यातायात को सुचारु करने की कार्रवाई की गई।