गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा। सड़क पर गंदा पानी फैलने से राहगीरों और आसपास के स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक एसटीपी से पानी बाहर आने के बाद सड़क पर जलभराव जैसी स्थिति बन गई है। वाहनों के गुजरने से पानी आसपास तक फैल रहा है, जिससे पैदल आने-जाने वालों को भी दिक्कत हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द पानी की निकासी और ओवरफ्लो की समस्या दूर कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन के साथ आसपास के क्षेत्र में भी परेशानी बढ़ सकती है।