फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या लखनऊ में, 'प्रॉमिनेंट सिनेमा' का किया उद्घाटन

राजधानी के सीतापुर रोड पर मनोरंजन के नए केंद्र 'प्रॉमिनेंट सिनेमा' का आज भव्य आगाज हुआ। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म 'हनुमान अंश' की अभूतपूर्व सफलता के बीच फिल्म के मुख्य अभिनेता और लखनऊ के ही रहने वाले शोभिनव सत्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर इस एंटरटेनमेंट हब का भव्य उद्घाटन किया। प्रॉमिनेंट सिनेमा के मालिक अमित श्रीवास्तव द्वारा आयोजित इस शानदार समारोह में अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई। जैसे ही शोभिनव सत्या कार्यक्रम में पहुंचे, पूरा परिसर तालियों और नारों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अपनी माटी में मिले इस अपार प्यार से गदगद शोभिनव ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि लखनऊ उनका अपना घर है और यहां दर्शकों का मनोरंजन के लिए ऐसा अत्याधुनिक मंच मिलना बेहद खुशी की बात है। सिनेमा के ओनर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सीतापुर रोड स्थित यह नया सिनेमा हॉल दर्शकों को विश्वस्तरीय साउंड, 4K डिस्प्ले और आरामदायक सिटिंग का बेजोड़ अनुभव देगा। उद्घाटन के पहले ही दिन थिएटर के बाहर दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें