राजधानी लखनऊ में गांधी जयंती पर पुराने हाईकोर्ट से परिवर्तन चौक होते हुए वापस कोर्ट परिसर तक निकाली गई प्रभात फेरी और राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 3.0 का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और सर्वोच्च न्यायालय की मीडिएशन एवं कंसिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी के तत्वावधान में 1 अगस्त 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक 'राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 3.0' चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य अदालत से बाहर मामलों का सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित और शांतिपूर्ण समाधान कराना है। इस अभियान के तहत वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति, वाणिज्यिक, ऋण वसूली, उपभोक्ता विवाद, संपत्ति के बंटवारे, भूमि अधिग्रहण और बेदखली जैसे कई मामलों का निपटारा किया जा सकता है। इसकी जागरूकता के लिए पुलिस व स्कूल के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाल कर किया जागरूक।