फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ग्राम रोजगार सेवकों का इको गार्डन में प्रदर्शन, मानदेय की मांग

इको गार्डन में सोमवार को प्रदेशभर से आए ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नियमितीकरण, 44 हजार रुपये मानदेय और लंबित मानदेय के जल्द भुगतान की मांग उठाई। प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, संगठन मंत्री विजय सिंह और सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों की लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए। संघ ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में ग्राम रोजगार सेवकों के लिए 50 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने की भी मांग की। इसके अलावा ईपीएफ से जुड़े मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने, संविदा श्रम उन्मूलन अधिनियम लागू करने और ग्राम रोजगार सेवक पद का नाम बदलकर ग्राम विकास सहायक करने की मांग भी रखी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें