गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बावजूद मंगलवार को इकाना स्टेडियम में होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबले पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है। गोमती किनारे स्थित इकाना स्टेडियम को बाढ़ के पानी से बचाने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। बाढ़ के बढ़ते पानी को देखते हुए स्टेडियम के आसपास बड़े-बड़े पत्थरों का ढेर लगाया गया है। इसका उद्देश्य गोमती के पानी को स्टेडियम परिसर की ओर बढ़ने से रोकना है। जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण स्टेडियम प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।