फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाढ़ प्रभावित केंद्र पर पशुपालन और स्वास्थ्य टीम के सिवाय बाकी सभी नदारद, अंधेरे में नाव पर चढ़ने को मजबूर महिलाएं

लखनऊ। इटौंजा के बाढ़ प्रभावित गांव सुल्तानपुर बहादुरपुर हीरा पुरवा केंद्र पर रविवार को लगभग साढ़े छह बजे पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एंबुलेंस के साथ अपनी ड्यूटी पर मौजूद है लेकिन यहां न तो प्रशासन का कोई कर्मी है और ना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था है। बबूल के पेड़ से बंधी दो सोलर लाइट भी अपर डिपर कर रही है। इसकी वजह से बाढ़ के पानी में जहां से ग्रामीण नावों पर बैठते है वहां पर अंधेरा फैला हुआ है। बाहर से राशन आदि की खरीदारी कर लौट रहे ग्रामीणों और महिलाओं को इसी अंधेरे में नाव पर जान जोखिम में डालकर बैठना पड़ रहा है। प्रशासन ने मोटर बोट तो लगाई है लेकिन उनमें भी उजाला नहीं है। वह भी अंधेरे में ही ग्रामीणों को लेकर आवागमन कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें