फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह बोले- तनाव से जूझ रहे विश्व को गांधी की सोच अपनानी चाहिए

गांधी जयंती पर सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुनिया भर में चल रहे तनाव के बीच महात्मा गांधी के विचारों और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए कहा और कहा कि जहां मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व), रूस-यूक्रेन और अफ्रीकी देशों में अशांति का माहौल है, वहीं भारत में शांति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व को गांधी जी के बताए अहिंसा और स्वदेशी के सिद्धांतों को अपनाना चाहिए, जो देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत जरूरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए सबसे पहले हर व्यक्ति को अपने आप में सुधार करना होगा। इसके साथ ही, उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल जातिवाद की राजनीति करते हैं, जबकि 21वीं सदी में विकास, सोच और दूरदर्शिता की बात होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें