फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आरटीओ ने बस का चालान किया, बीच रास्ते फंसे मजदूर; घर लौटने के लिए भटक रहे यात्री

हरियाणा के पानीपत से बिहार के अररिया और गोरखपुर जा रहे मजदूरों को राजधानी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे आरटीओ की ओर से बस का चालान किए जाने के बाद यात्री बीच रास्ते में फंस गए। बस में छोटे बच्चों और महिलाओं समेत बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। अब उनके सामने घर पहुंचने का संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों का कहना है कि उन्होंने महंगे टिकट खरीदकर घर जाने के लिए यात्रा शुरू की थी। बस का चालान होने के बाद उन्हें बीच रास्ते में उतार दिया गया। अब न तो टिकट का पैसा वापस मिल रहा है और न ही दूसरे साधन से घर जाने के लिए उनके पास पर्याप्त रकम है। न पैसा वापस, न घर पहुंचने का इंतजाम यात्रियों का कहना है कि बस संचालक की ओर से उनका किराया वापस नहीं किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन की ओर से भी घर पहुंचने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई है। छोटे बच्चों और महिलाओं के साथ सड़क पर फंसे होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। मजदूरों ने मांग की है कि उनका टिकट का पैसा वापस कराया जाए, ताकि वे दूसरे साधन से अपने घर पहुंच सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें