साइबर ठगों के झांसे में आए दुखी राम भारद्वाज ने अपनी सारी जमा पूंजी लुटा दी। ठग ने उनसे 10 लाख रुपये मांगे और फिर 82 लाख वापस करने का दावा किया। दुखीराम ने एक माह के दौरान अपनी सारी सेविंग, एफडी को तुड़वाकर अलग-अलग लोगों के खाते में जमा कर दिया। जमा होने के दूसरे दिन से ही साइबर ठगो का नंबर उठना बंद, तब पता लगा कि साइबर ठगी का शिकार हो गया। अमर उजाला से बात करते हुए ठगी के शिकार हुए दुखी राम भारद्वाज ने आपबीती बयान की। उन्होंने कहा कि दिमाग फिर गया था।