फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सड़क धंसने से नाला टूट, आसपास के मकानों में आईं दरारें

Bhupendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 12:44 PM IST

राजधानी लखनऊ में इंदिरा नगर के शक्ति नगर इलाके में अचानक सड़क धंसने से उसके पास बना नाला भी टूट गया। सड़क और नाला क्षतिग्रस्त होने से आसपास के मकानों में भी दरारें आ गई हैं। इससे लोग दहशत में हैं। गंभीर स्थिति के बावजूद खबर लिखे जाने तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने खुद ही सुरक्षा के इंतजाम किए। किसी के गड्ढे में गिरने या बड़े हादसे से बचाव के लिए लोगों ने लकड़ी की डाल लगाकर उस पर लाल रंग का कपड़ा टांग दिया है, ताकि राहगीरों को खतरे का संकेत मिल सके। स्थानीय लोगों ने नगर निगम व संबंधित विभाग से तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें