फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कठवारा पंचायत के कूड़ा घर में मिला 7 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

लखनऊ में बख्शी का तालाब विकासखंड के कठवारा ग्राम पंचायत कूड़ा घर में बृहस्पतिवार को काम करने वाले कर्मचारी महिलाओं ने बोरियो के बीच एक विशाल अजगर देखा। महिलाओं ने इसकी जानकारी सड़क किनारे ग्रामीण दुकानदारों को दी। जहां से कठवारा गांव में रहने वाले ग्रामीण दुकानदारों ने पूरा घर पहुंच कर के अजगर को कब्जे में लिया। इस घटना का पूरा रेस्क्यू वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ग्रामीणों ने यहां पर बड़ी बहादुरी और तत्परता का परिचय देते हुए अजगर को बांधकर बाहर ले आए। जिसको देखने के लिए काफी देर तक आसपास भीड़ इकट्ठा रही और यह अजगर ग्रामीणों के कौतुहल का विषय बना रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। काफी देर तक जब वन विभाग से विनोद कुमार मौके पर नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने इसे पास ही कुछ दूरी पर शुरू हो रहे कठवारा जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें