लखनऊ में इटौंजा के अकडरिया निवासी 16 वर्षीय सुजीत को रविवार लगभग 11 बजे खेत में चारा काटने के दौरान सांप ने डस लिया। परिजन उसे लेकर सीएचसी इटौंजा गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बख्शी का तालाब राम सागर मिश्र हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। सुजीत ने बताया कि, उसको एक घंटे तक एम्बुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ा तब जाकर उसे एम्बुलेंस मिली। राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में मरीज की जांच और सीएचसी की रिपोर्ट तथा बेड खाली न होने की स्थिति में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि,बिगड़ती हालत को देखकर बड़े हॉस्पिटल भेजा गया है। वहीं उनके साथी संतोष ने बताया कि, गोमती नदी के बढ़ते जल स्तर के चलते सांप,बिच्छू जैसे जहरीले जीव जगल झाड़ियों से निकलकर खेत और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे है।