छोटी दिवाली पर राजधानी लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। हजरतगंज चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के बगल में लगाए गए इस पोस्टर पर दीपावली की शुभकामनाएं खास अंदाज में दी गई हैं। पोस्टर पर लिखा है, ‘अपराध एवं भयमुक्त दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।’ डिप्टी सीएम के इस संदेश वाले पोस्टर ने लोगों का ध्यान खींचा है। छोटी दीपावली के मौके पर शहर में लगे इस पोस्टर की चर्चा हो रही है।