फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़कों से गुजरेंगे भगवान के विमान, श्रद्धालुओं की बढ़ेगी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी बड़ागांव। नगर में भगवान के विमानों की शोभायात्रा निकलने वाली है, लेकिन जिन रास्तों से होकर भगवान के विमान गुजरेंगे, उनकी हालत बेहद खराब है। जगह-जगह सड़क उखड़ी हुई है और बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। ऐसे में शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नगर के प्रमुख मार्गों पर सड़क की हालत खराब होने के कारण भगवान के विमानों के साथ चलने वाले श्रद्धालुओं को गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर गुजरना पड़ेगा। बारिश के बाद कई स्थानों पर स्थिति और खराब हो गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में बदहाल सड़क के कारण अव्यवस्था की स्थिति भी बन सकती है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि शोभायात्रा से पहले मार्ग का निरीक्षण कर गड्ढों को भरवाया जाए और सड़क को चलने लायक बनाया जाए। साथ ही शोभायात्रा मार्ग पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त कराई जाए। भगवान के विमानों की शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है, लेकिन बदहाल सड़कें आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें