{"_id":"6a9c51da1925c398f5037d87","slug":"video-conch-shells-and-gongs-resounded-in-temples-on-janmashtami-devotees-swayed-to-devotional-songs-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर मंदिरों में गूंजे शंख-घड़ियाल, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जन्माष्टमी पर मंदिरों में गूंजे शंख-घड़ियाल, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:01 PM IST
Link Copied
झांसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के मंदिरों में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में रंग जमाया। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में शंख, घंटे और घड़ियाल गूंज उठे। भगवान बालकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
श्री कुंज बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया। भगवान को फूल बंगला समर्पित किया गया। रात 12 बजे भगवान के जन्म के समय शंख एवं घंटे-घड़ियाल गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान बालकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान धर्माचार्य महंत राधा मोहन दास महाराज, पवन दास, बालकदास, मनु महाराज आदि मौजूद रहे।
श्री गोविंद जी महाराज मंदिर में मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में गहोई वैश्य पंचायत अध्यक्ष राम प्रकाश नाछोला, पं. संजीव दुबे, प्रकाश गुप्ता, नितिन सरावगी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।