{"_id":"6aad5ba8496bb1bf88012d9f","slug":"video-the-asha-workers-union-has-raised-a-demand-for-an-increase-in-honorarium-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ता कर्मचारी संघ ने मानदेय बढ़ाने की उठाई मांग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आशा कार्यकर्ता कर्मचारी संघ ने मानदेय बढ़ाने की उठाई मांग
नीरज नरवरिया
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:11 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को आशा कार्यकर्ता कर्मचारी संघ ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आशा यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष आशा यादव ने बताया कि फरवरी में उपमुख्यमंत्री और आशा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच समझौता हुआ था। इसमें आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने और संगिनी के मानदेय में बढ़ोतरी का आश्वासन दिया गया था। संघ ने समझौते को लागू करने की मांग की।
आशा कार्यकर्ताओं ने आयुष्मान कार्ड बनाने, आभा आईडी, पोलियो और दस्तक अभियान के लंबित भुगतान कराने की मांग की। इसके अलावा संचारी अभियान, सी-बैक, टीबीआई और कुष्ठ रोग से संबंधित लंबित भुगतान, तीन माह का आधारभूत भुगतान, राज्यांश और अन्य प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने की मांग उठाई।
संघ ने आशा कार्यकर्ताओं को कैशलेस चिकित्सा सुविधा और पांच लाख रुपये का चिकित्सा बीमा देने की मांग की। दुर्घटना बीमा की राशि दो लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने और चार माह का मातृत्व अवकाश देने की भी मांग रखी। इसके साथ ही 45वें और 46वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू करने की मांग की गई।
प्रदर्शन में बेबीराजा, ममता झा, नीतू रानी, सरोज राजपूत, सुषमा, अनीता, शिवकुमारी, गीता देवी सहित कई आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।