{"_id":"6aaac6b725bcceb6670bb8f8","slug":"video-under-aparajita-self-defense-techniques-were-taught-to-girl-students-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अपराजिता के तहत छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अपराजिता के तहत छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
नीरज नरवरिया
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:11 PM IST
Link Copied
झांसी। अमर उजाला की ओर से राजकीय महिला महाविद्यालय में अपराजिता अभियान के तहत सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा करने के लिए आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके बताए।
प्रशिक्षकों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना करना चाहिए। उन्होंने हमलावर से बचाव के लिए विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन भी किया और छात्राओं से उनका अभ्यास कराया।
इस दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा की तकनीकों को उत्साहपूर्वक सीखा। प्रशिक्षकों ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आपात परिस्थितियों में सुरक्षित रहने में भी मदद करता है।
कार्यशाला में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।