{"_id":"6aa43d6ad8243dc840055741","slug":"video-dharmpal-takes-a-dig-at-pda-speaks-of-beatings-dacoity-and-abductions-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीडीए पर धर्मपाल का तंज, बोले- पिटाई, डकैती और अपहरण","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पीडीए पर धर्मपाल का तंज, बोले- पिटाई, डकैती और अपहरण
नीरज नरवरिया
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:12 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा के पीडीए पर तंज कसते हुए इसका नया अर्थ बताया। उन्होंने कहा कि पीडीए में पी का मतलब पिटाई, डी का डकैती और ए का अपहरण है। विपक्ष संविधान के नाम पर लोगों को बरगलाने का काम कर रहा है। वह शुक्रवार को दीनदयाल सभागार में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में थारपारकर समेत देसी नस्ल की अन्य गायों की नस्ल सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किसान और पशुपालकों को मुफ्त सीमन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य देसी गायों की दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाना है, ताकि एक-दो लीटर दूध देने वाली गाय 10 से 12 लीटर तक दूध दे सके।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा की समस्या बहुत अधिक है। यहां कई किसान गाय के दूध देना बंद करने के बाद उसे खुला छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि गाय के गर्भित होने पर उसे दोबारा पकड़कर घर लाया जाता है। सरकार का उद्देश्य लोगों को देसी नस्ल की गाय पालने के लिए प्रोत्साहित करना है।
मंत्री ने कहा कि ऐसे पशुपालकों को चार गाय पालने पर चार किस्तों में 72 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। इसका उद्देश्य गोवंश का संरक्षण और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।