Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Youth swept away by strong currents of Betwa River during Ganesh Visarjan; police and divers save his life.
{"_id":"6ab40d9ed11499558e0a123d","slug":"video-youth-swept-away-by-strong-currents-of-betwa-river-during-ganesh-visarjan-police-and-divers-save-his-life-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गणेश विसर्जन के दौरान बेतवा के तेज बहाव में बहा युवक, पुलिस-गोताखोरों ने बचाई जान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गणेश विसर्जन के दौरान बेतवा के तेज बहाव में बहा युवक, पुलिस-गोताखोरों ने बचाई जान
नीरज नरवरिया
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:04 PM IST
Link Copied
ओरछा । प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा में बुधवार शाम गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बेतवा नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। युवक को डूबता देख घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल नदी में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। कुछ ही देर में युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7:15 बजे झांसी जिले के खिरक पट्टी निवासी हनी बंशकार पुत्र धर्मेंद्र बंशकार गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए ओरछा आया था। विसर्जन के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बेतवा नदी की मुख्य धारा में चला गया और तेज बहाव में बहने लगा।
युवक को नदी में बहता देख पर्यटक चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ऋषिपाल, आरक्षक रूदेश सेन, आरक्षक जितेंद्र, महिला सैनिक गुड्डी बाई, सैनिक हनुमत सिंह और सैनिक सौरभ तिवारी ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस टीम के साथ स्थानीय गोताखोर सचिन यादव और रविकांत केंवट भी नदी में उतर गए।
पुलिसकर्मियों और गोताखोरों ने तेज बहाव के बीच युवक को पकड़ लिया और सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। समय रहते हुए रेस्क्यू होने से युवक की जान बच गई। युवक के सकुशल बाहर आने पर उसके साथ आए लोगों और मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मियों व गोताखोरों की तत्परता की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।