फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद कॉलेज के छात्रों ने ओपीडी बंद कराई, मुख्य गेट पर धरना जारी

झांसी। बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के बीएएमएस छात्रों और इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड की मांग को लेकर काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। छात्रों ने ओपीडी बंद कराकर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। इससे उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा। कक्षाओं का बहिष्कार कर एकजुट हुए बीएएमएस छात्र और इंटर्न डॉक्टरों ने ओपीडी बंद कराई और मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। छात्रों ने गेट पर खड़े होकर मरीजों को अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद एकेडमिक गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने एलान किया कि जब तक स्टाइपेंड से जुड़ी उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक ओपीडी और कक्षाएं शुरू नहीं होने दी जाएंगी। विरोध के कारण ओपीडी में अब तक सिर्फ दो मरीजों का ही उपचार हो सका। कॉलेज प्रशासन के अनुसार यहां रोजाना 200 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। प्राचार्य प्रो. माखन लाल ने बताया कि पूरे मामले से जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें