मीरा साहिब के गांव कोटली मियां फत्ता में चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जबकि ग्रामीणों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।