सांबा जिला कोर्ट परिसर में आयोजित बार एसोसिएशन चुनाव में राकेश कुमार 103 वोट हासिल कर प्रधान निर्वाचित हुए, जबकि रेणु बाला 111 वोट लेकर उपप्रधान पद पर विजयी रहीं। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न चुनाव के बाद अधिवक्ताओं ने नए नेतृत्व को बधाई दी और बार एसोसिएशन से सदस्यों के मुद्दों को प्राथमिकता देने की उम्मीद जताई।