ऐतिहासिक झिड़ी मेले की तैयारियों के बीच बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी मंदिर के मुख्य द्वार की अधूरी हालत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से अस्थायी सजावट के बजाय द्वार का स्थायी प्लास्टर, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण करवाने की मांग की है।