फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पढ़ाई के साथ सेहत का पाठ! दोमाना स्कूल में बच्चों को सिखाए योग और स्वास्थ्य के मंत्र

अमर उजाला फाउंडेशन ने बुधवार को ब्राइट फ्यूचर हायर सेकेंडरी स्कूल दोमाना में स्वास्थ्य जागरूकता और योग शिविर लगाया। इसमें विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और योग के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में आयुष विभाग के डॉ. जीतेंद्र कुमार, डॉ. संदीप भगत, डॉ. विजय भट्ट और योग प्रशिक्षक ईशान मंसोत्रा ने बच्चों व स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और योगासन सिखाये । चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। जांच के बाद जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क दवाइयां भी दी गईं। योग सत्र में प्रशिक्षक ईशान ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन करवाए। उन्होंने नियमित योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी।उन्होंने बच्चों को बताया कि योग से एकाग्रता और स्मरण शक्ति बेहतर होती है, जो पढ़ाई में सहायक है। शिविर स्कूल के प्रधानाचार्य अखिलेश बक्शी की देखरेख में शिविर संपन्न हुआ। इस अवसर पर दानिश बक्शी, पवन कुमार और सतीश कुमार भोगिया भी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने अमर उजाला फाउंडेशन, चिकित्सकों और योग प्रशिक्षकों का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें