गांदरबल के शालाबुघ इलाके में लंपी स्किन डिजीज की आशंका से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है, जहां 350 से अधिक मवेशियों के प्रभावित होने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने करीब 20 मवेशियों की मौत का दावा किया है, जबकि पशुपालन विभाग की पशु चिकित्सा टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति और बीमारी के मामलों की जांच कर रही हैं।