भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर में मतदान और चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें उधमपुर विधानसभा क्षेत्र के 15 स्कूलों और कॉलेजों के 58 विद्यार्थियों ने भाग लेकर मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी हासिल की।