फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ: दिल्ली जाने वाली बस पर रोक से बनी में उबाल, सड़क पर उतरे लोग; सेवा बहाल करने की मांग

बनी से दिल्ली बस सेवा पर प्रशासन की ओर से लगाई गई अस्थायी रोक के विरोध में आज दोपहर आज बुधवार को स्थानीय लोगों द्वारा बनी में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई। वहीं, प्रशासन का कहना है कि बनी-बसोहली सड़क के संकरे और घुमावदार मोड़ों तथा बस के आकार को देखते हुए सड़क सुरक्षा के मद्देनजर रोक लगाई गई है। संबंधित सड़क एजेंसी से फीजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बनी जैसे दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली तक सीधी बस सेवा काफी महत्वपूर्ण है। इसके बंद होने से यात्रियों और अन्य जरूरतमंद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले का समाधान निकालकर बस सेवा बहाल करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें