कठुआ में हर साल की तरह इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कबड्डी के रोमांचक मुकाबलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर और पंजाब की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।