स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू ने कठुआ की आधुनिक ड्रग टेस्टिंग लैब को जल्द पूरी तरह चालू करने और खाद्य एवं दवा के नमूनों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा और खाद्य एवं औषधि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।