दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों से बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला पत्रकारों का यौन उत्पीड़न किया। इस मामले पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने नाराजगी जताई है... प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि वे इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। गांधी ने कहा कि महिला पत्रकारों ने जंतर-मंतर पर रिपोर्टिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है...