कर्नाटक के बंगलूरू दक्षिण से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या की पत्नी और कर्नाटक संगीत की गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद ने अपनी ट्रेन यात्रा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए नाराजगी जताई, जो अब काफी वायरल हो रहा है। तेजस्वी सूर्या की पत्नी ने अपने पोस्ट में यहां तक कह दिया कि, 'भगवान ही इस देश को बचाए।'