बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह अब अपने नए घर की दहलीज पर पहुंच चुकी हैं। दुल्हन बनकर जब शिवांगी अपने ससुराल पहुंचीं तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। घर के दरवाजे पर परिवार के लोगों ने पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नई नवेली दुल्हन का स्वागत किया। शिवांगी की सास आशा सिंह ने खुद आगे बढ़कर बहू का परिछन किया और पारंपरिक तरीके से उनकी नजर उतारी।