Hindi News
›
Video
›
India News
›
Tensions escalate in Uttar Pradesh over the CM face; Keshav Prasad Maurya’s statement stirs things up!
{"_id":"6b074bdc3c8252ef530681e7","slug":"tensions-escalate-in-uttar-pradesh-over-the-cm-face-keshav-prasad-maurya-s-statement-stirs-things-up-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में CM फेस को लेकर बढ़ी रार,केशव प्रसाद मौर्य के बयान तेज हुई हलचल!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उत्तर प्रदेश में CM फेस को लेकर बढ़ी रार,केशव प्रसाद मौर्य के बयान तेज हुई हलचल!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: Bhaskar Tiwari
Updated Thu, 26 Nov 2026 03:45 AM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियां आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) जहां लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है, वहीं चुनाव से पहले पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा किस चेहरे के साथ मैदान में उतरेगी। इसी सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयानों ने राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है।
दरअसल, मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सबसे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया था कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि कमल का फूल होगा। मौर्य के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के सवाल उठने लगे। उनके बयान के बाद चर्चा शुरू हो गई कि क्या भाजपा आगामी चुनाव में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश नहीं करना चाहती? हालांकि, इस बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। एक मीडिया कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि 2027 के चुनाव में भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, तो उन्होंने कहा कि सीएम फेस कौन है और कौन नहीं, यह सभी को पता है। योगी ने आगे कहा कि कमल का फूल हमारे लिए सबकुछ है और हर व्यक्ति को कमल के निशान पर ही चुनाव लड़ना है। वह खुद भी कमल के फूल पर चुनाव लड़ेंगे। उनके इस जवाब को केशव प्रसाद मौर्य के बयान के संदर्भ में देखा गया।
लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई, जब केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा में मुख्यमंत्री का फैसला कोई एक व्यक्ति नहीं करता। चुनाव के बाद जब विधायक जीतकर आएंगे, तब विधायक दल की बैठक होगी और केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नेता का चयन किया जाएगा। मौर्य ने कहा कि फिलहाल योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन 2027 के चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री बनेंगे या कोई दूसरा नेता इस जिम्मेदारी को संभालेगा, इसका फैसला उस समय निर्वाचित विधायक करेंगे। जब उनसे योगी आदित्यनाथ के समर्थन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वह योगी का समर्थन करते हैं।
केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान ने एक बार फिर भाजपा के अंदर नेतृत्व को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर अब इस बात पर है कि भाजपा 2027 के चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को किस तरह पेश करती है। हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कोई अंतिम आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। यह भी संभव है कि भाजपा अपनी परंपरा के मुताबिक चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में नेता का चयन करे। फिलहाल योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के बयानों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नई बहस जरूर छेड़ दी है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाता है और 2027 के चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर तस्वीर कितनी साफ होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।