फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: बीपीएल सूची में छूटे पात्र परिवारों को मिलेगा मौका, 15 सितंबर तक चलेगा नौवां चरण

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बीपीएल परिवारों की पात्रता और चयन प्रक्रिया को लेकर पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में बीपीएल परिवारों की वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर 75 हजार रुपये किया गया है, जिससे अधिक पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विधायक ने कहा कि बीपीएल चयन प्रक्रिया के आठ चरण पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद कुछ ऐसे परिवार हैं, जो पात्र होने के बावजूद बीपीएल सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। ऐसे परिवारों को सूची में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया गया है। अब नौवें चरण में 15 सितंबर तक अन्य पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसी उद्देश्य से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में लोगों के साथ सीधे संवाद किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए निर्धारित नियमों, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनी जा रही हैं। विधायक विवेक शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ टक्का, नारी, चलोला, धमांदरी, नंगल सलांगड़ी, डठवाड़ा और झम्बर पंचायतों में आयोजित बीपीएल संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और बीपीएल से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचना चाहिए। पंचायत स्तर पर संवाद का उद्देश्य यही है कि पात्र परिवार जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं और बीपीएल सूची से वंचित न रहें। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। विधायक ने अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से पात्र परिवारों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका, जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा, पंचायत प्रधान, उपप्रधान, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें