गांव जनकौर में सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों के साथ पंचायत समिति सदस्य इंजीनियर बलबीर चौधरी ने बैठक की। बैठक में सरकारी स्कूलों में आ रही समस्याओं के बारे विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया कि केवल और केवल सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल किया जाए। सीबीएसई शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति राइट टू एजुकेशन एक्ट 2010 का अपमान है। देखने में आया है कि जिन परिवारों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे हैं। उन परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल किया गया है जो प्रदेश की गरीब जनता के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। इस अवसर पर सुदर्शना कुमारी, राकेश कुमारी, अनीता रानी, परमजीत कौर, रेखा देवी, देविंदर सिंह, परमजीत कुमारी, अनीता देवी, मोनिका, कमलेश कुमारी, प्रीति, पूनम, उर्मिला देवी, राज रानी, ममता देवी, शैली भाटिया, राम देवी, सुशमा, प्रवीन कुमारी, सिमरन, खुशी, मेनका, सुदेश देवी, गुरवकश कौर, मोनिका रानी, तीर्थो देवी, सोमा देवी तथा मनजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।