राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेत में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।