फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: केरलम बैंक का निदेशक मंडल पहुंचा जोगिंद्रा बैंक सोलन, सहकारी बैंकिंग व्यवस्थाओं पर किया अनुभव साझा

केरलम स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के 15 सदस्यीय निदेशक मंडल ने जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्य कार्यालय सोलन का दौरा किया। इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के अनुभवों, सफल कार्यप्रणाली और आधुनिक बैंकिंग व्यवस्थाओं को साझा करना था। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा और प्रबंध निदेशक पंकज सूद ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल को बैंक की कार्यप्रणाली, विभिन्न बैंकिंग गतिविधियों, वित्तीय प्रबंधन और ऋण वितरण प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में ग्राहक सेवाओं, तकनीकी नवाचारों और बैंक की उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई। केरलम स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के प्रतिनिधियों ने अपने बैंकिंग मॉडल और कार्यप्रणाली से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में अपनाई जा रही आधुनिक व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी। दोनों बैंकों के प्रतिनिधियों ने सहकारी बैंकिंग को मजबूत बनाने के लिए सार्थक विचार-विमर्श किया। इस दौरान डिजिटल बैंकिंग, बेहतर ग्राहक सेवाओं और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि ऐसे दौरे आपसी सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ अनुभव साझा करने और नई कार्यप्रणालियों को अपनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विभिन्न राज्यों के सहकारी बैंकों की सफल व्यवस्थाओं से सीखकर बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने केरलम स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें