अर्की में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व अर्की के पूर्व विधायक गोबिंद राम शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल भी मौजूद रहे। जयराम ठाकुर ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए कहा कि वह आगामी चुनाव के लिए कमर कस लें और पंचायतों में सुक्खू सरकार की नाकामियों को घर-घर पहुंचाएं।