फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: फीस बढ़ोतरी के विरोध में नाहन में गरजी एसएफआई, सरकार और कुलपति का पुतला फूंका

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) और कॉलेजों में फीस बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को एसएफआई की नाहन इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों का पुतला फूंका। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि बढ़ी हुई फीस को तुरंत वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान एसएफआई के राज्य सह सचिव कमल शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी प्रशासनिक और वित्तीय नाकामियों का बोझ गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों पर डाल रहा है। उन्होंने कहा कि फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण आम परिवारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना मुश्किल होता जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें