ग्रामीणों को आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत बनेठी के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सदर थाना नाहन की पुलिस टीम ने ग्रामीणों को हेल्पलाइन 112 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों की जानकारी दी। एएसआई दीपक शर्मा ने विशेष रूप से महिलाओं को बीएनएस के तहत उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने ग्रामीणों के सवालों के जवाब भी दिए और आपात स्थिति में हेल्पलाइन के इस्तेमाल की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम में कांस्टेबल अजय ठाकुर, पंचायत प्रधान प्रेमपाल ठाकुर, उपप्रधान संजीव कुमार, सचिव आरएस चौधरी और पंचायत सदस्य मौजूद रहे।