फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमाैर: राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी ददाहू की श्वेता

ददाहू (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू की छात्रा श्वेता कुमारी राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। श्वेता ने पांवटा साहिब स्थित गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में आयोजित ओपन टूर्नामेंट की एथलेटिक्स स्पर्धा में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। शानदार प्रदर्शन के दम पर श्वेता का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वह भारत सरकार की ओर से बंगलूरू में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। श्वेता की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने छात्रा और उसके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए श्वेता को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें