सैनधार क्षेत्र में स्थित बेचड का बाग में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बुधवार को आरंभ हुआ। बीडीसी ददाहू के अध्यक्ष क्षमानंद शर्मा ने मेले का विधिवत शुभारंभ करते हुए क्षेत्र के लोगों को मेले की बधाई दी। मेले के दौरान पहले दिन महिलाओं से संबंधित मनोरंजन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के साथ ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल धौनी क्यारगा पहले व पराडा दूसरे स्थान पर रहा। मटका फोड़ प्रतियोगिता में टीना अत्री प्रथम व अणू बाला द्वितीय स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में किरण शर्मा ने पहला व कला ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। मेला 4 सितंबर तक जारी रहेगा। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष हिम्मत अत्री, हरिंद्र शर्मा, काकू राम भारद्वाज, सतपाल मान, अर्जुन अत्री सहित अन्य गणमान्य लोग व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।