फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: एकांतवास में विश्राम कर रहे भगवान परशुराम, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में पहुंचे श्रद्धालु देवताओं के नजदीक से दर्शन कर गदगद हो रहे हैं। मेले में शिरकत करने आए चारों देवताओं के ठहरने की व्यवस्था नए मंदिर में की गई है। यहां तीन देवता एक ही स्थान पर विराजमान हैं, जबकि मंडलाह से आए शिरगुल देवता अपनी पालकी में ही विराजमान हैं। देवताओं के ठहराव स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मान्यता है कि भगवान परशुराम को एकांतवास और शांत वातावरण प्रिय है। इसी के चलते उन्हें शांत माहौल में बने नए मंदिर में ठहराया गया है। मंदिर परिसर से करीब 300 मीटर दूर ऊंची चोटी पर स्थित इस नये मंदिर का निर्माण सिरमौर रियासत के अंतिम शासक महाराजा राजेंद्र प्रकाश ने करवाया था। प्राचीन जामू मंदिर के मुख्य कारदार वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि देवताओं को नवीन मंदिर में शांत वातावरण में ठहराया गया है। यहां रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचकर देवताओं के नजदीक से दर्शन कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें